Bihar

IGIMS में जल्द शुरू होगी हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा, खर्च होंगे 5 लाख, बाहर कराने पर 25 लाख रुपए

इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी आईजीआईएमएस जल्द ही हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू करने जा रहा है. इसको लेकर अस्पताल में प्रक्रिया शुरू हो गई है. अस्पताल के पास दो हार्ट लंग मशीन उपलब्ध हो गई है और अब कुछ जरूरी उपकरण की व्यवस्था होनी बाकी है. जरूरी उपकरणों की व्यवस्था होते ही अस्पताल में हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी. इस बात की जानकारी अस्पताल के अधीक्षक सह डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मनीष मंडल ने दी है.

आईजीआईएमएस में हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होगी:

डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा अस्पताल में शुरू होने पर लोगों को किफायती दर में ही यहां हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल पाएगी. बाहर में इसके लिए 20 से 25 लाख रुपये खर्च होते हैं. वहीं इस संस्थान में लगभग 5 लाख रुपये के खर्चे में ही यह संभव हो पाएगा. ब्रेन डेड व्यक्ति और लाइन डोनर दोनों प्रकार से यह संभव हो पाएगा.

आईजीआईएमएस अधीक्षक ने क्या कहा?: 

आईजीआईएमएस अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में कॉर्निया ट्रांसप्लांट भी होता है. लिवर ट्रांसप्लांट की भी सुविधा है लेकिन अभी तक मात्र एक लिवर ट्रांसप्लांट हुआ है, क्योंकि इसमें काफी खर्च आता है और संस्थान में ही लगभग 15 लाख रुपये का खर्च आ जाता है. अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की भी सुविधा है. इसके लिए सरकार 3.5 लाख रुपये सहायता राशि देती है लेकिन लीवर और हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए अभी सरकार ने कोई सहायता राशि तय नहीं की है.

“लीवर और हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए भी मरीज को सरकार से सहायता राशि दी जाए, इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन लोगों ने सरकार को पत्र लिखा है. उम्मीद है जल्द ही सरकार इस संबंध में निर्णय लेकर एक सहायता राशि निर्धारित करेगी. हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने के बाद आईजीआईएमएस बिहार का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध होगी”- डॉ मनीष मंडल, अधीक्षक, आईजीआईएमएस

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

49 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago