Bihar

बिहार: शॉर्ट सर्किट से फ्रिज ब्लास्ट..मां के सामने ही जिंदा जली बेटी-बहू, भागने तक का नहीं मिला मौका

बिहार के मुजफ्फरपुर में फ्रिज ब्लास्ट होने से दो महिलाओं की मौत हो गई। ननद-भाभी कमरे में सो रही थी। आधी रात अचानक फ्रिज ब्लास्ट हुआ, जिससे कमरे में आग लग गई। दोनों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव का है।

घटना शनिवार देर रात 1 बजे की है। मृतकों की पहचान ऋचा (20) और रिंकू (20) के रूप में हुई। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी थी। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में केवल तीन लोग मौजूद थे। ऋचा और रिंकू एक कमरे में थी, जबकि दूसरे में रिंकू की मां। रिंकू की मां की आंखों के सामने बेटी और बहू जिंदा जल गई। हादसे के बाद वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बता रही है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी, फ्रिज ने ली जान

ऋचा की शादी तीन महीने पहले ही 18 मई को परमानंदपुर निवासी नीरज से हुई थी। घर में नीरज अकेले कमाने वाला शख्स था। शादी के कुछ दिनों बाद नीरज सूरत चला गया। जहां वह मजदूरी करता है।

देखते ही देखते जला घर, आंखों के सामने जली बहू-बेटी

शनिवार की रात नीरज के घर में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कुछ ही पल में फ्रिज में विस्फोट हो गया। इससे पूरे घर में आग की लपटे फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी चपेट में आकर ऋचा और रिंकू बुरी तरह से झुलस गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना भयानक था कि मां की आंखों के सामने उसकी बेटी और बहू जिंदा जल गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

धमाके से खुली पड़ोसियों की नींद, पहुंचे तबतक सब था राख

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। हादसे में घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

54 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago