Samastipur

समस्तीपुर में कांवड़ियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप का एकाएक टायर फटा, 50 से अधिक कांवड़िया घायल; 10 गंभीर रूप से जख्मी रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में कांवड़ियो से भरी पिकअप पलट गई। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 ढेपुरा गांव के पास की है। पिकअप पलटते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना में लगभग 50 कांवड़ियों का जत्था घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां 10 गंभीर रूप से जख्मी कांवड़ियों को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां सभी का इलाज जारी है।

सभी जख्मी कांवड़ियां उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर के रहने वाले बताए गए हैं। बताया गया है कि सभी कांवड़ियां झमटिया से जल भरकर समस्तीपुर थानेश्वर स्थान में बाबा भोले पर जलाभिषेक करने वाले थे। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

10 की हालत बेहद गंभीर :

पिकअप वैन पर सवार करीब 50 से अधिक कांवड़िये घायल हो गये। सभी घायलों को नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं 10 गंभीर रूप से जख्मी कांवड़ियों को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया गया है कि ज्यादातर कांवड़ियों को हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, 10 घायल कांवड़ियों को गंभीर चोटें आयी हैं, जिनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा :

जानकारी के अनुसार, पिकअप पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया और उजियारपुर थाना क्षेत्र लोहागीर के लोग सवार थे। सावन मास की अंतिम सोमवारी को समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को लेकर सभी जल लेने के लिए बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा नदी से जल लेने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान कांवड़ियों से खचाखच भरी पिकअप वैन ने जैसे ही NH-28 पर रफ्तार भरी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विद्युत पावर हाउस के पास उसका टायर फट गया और वह बुरी तरीके से सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

4 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

14 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

20 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

20 घंटे ago