Bihar

लालू से मिले राहुल गांधी तो BJP हुई लाल, अश्विनी चौबे ने कहा- दूल्हा मान लिया तो शादी कर लें; नीतीश को भी लपेटा

दिल्ली में मिसा भारती के आवास पर लालू यादव और राहुल गांधी से मुलाकात पर बीजेपी गर्म है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने लालू यादव पर इस मुलाकात को लेकर बड़ा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया के सवाल पर अटपटी बात कह दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दूल्हा मानते हैं तो लालू शादी कर लें।

शुक्रवार को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इस फैसले से कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली। रात्रि में राहुल गांधी लालू यादव से मिलने मिसा भारती के आवास पर पहुंचे और खाना भी खाया। दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इस दौरान तेजस्वी यादव समेत राजद और कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। लालू यादव ने राहुल गांधी को बिहारी अंदाज में बनाया मटन खिलाया। राहुल गांधी ने मटन की काफी तारीफ की और रेसिपी भी जाना।

शनिवार को पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से एयरपोर्ट पर मीडिया ने इस मुलाकात पर सवाल कर दिया। अपने तल्ख अंदाज में अश्विनी चौबे ने इस मुलाकात पर बड़ा हमला किया। उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी को लालू यादव दूल्हा मानते हैं तो शादी कर लें। लेकिन, मंडप तो ऐसे ही जल जाएगा। इतना कहते हुए अश्विनी चौबे आगे निकल गए।

इससे पहले नीतीश कुमार पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने अश्विनी चौबे से पूछा कि नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ने वाले हैं, क्या कहेंगे। इस पर अश्विनी चौबे और गर्म हो गए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ें या कुलपुर से, जमानत जब्त होना तय है। नीतीश कुमार चाहे जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ें उनकी जमानत जप्त होकर रहेगी। बिहार सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो जात का नहीं हुआ वह जमात का कभी नहीं हो सकता।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago