Bihar

बिहार: दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी; भाई के मर्डर केस में था गवाह

बिहार के अररिया जिले से पत्रकार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार अहले सुबह की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पत्रकार की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक रानीगंज के प्रेम नगर स्थित घर में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें पहले घर से बाहर बुलाया। फिर अंदर घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विमल के 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।

बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल विमल कुमार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

4 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

13 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

22 घंटे ago