जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस बार कार्यकारिणी में 98 सदस्य हैं। नीतीश कुमार सर्वोच्च नेता तो ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सबसे चौंकाने वाली बात है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह का नाम नहीं है। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से प्रतिक्रिया आई है।
ललन सिंह ने कहा है कि जब से हमलोग महागठबंधन में शामिल हुए हैं, तब से हरिवंश पार्टी के किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं। लोकसभा में बुलाई जाने वाली संसदीय दलों की मीटिंग में भी शामिल नहीं होते हैं। ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री ने उनको मना कर दिया हो। उन्होंने कहा कि जेडीयू में वह हैं या नहीं यह उनसे जाकर पूछिए, पर तकनीकी तौर पर जदयू से बाहर अभी नहीं जा सकते हैं।
गौरतलब है कि राज्यसभा उपसभापति एवं जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक हुए थे। जेडीयू ने इस कार्यक्रम से किनारा किया था। जेडीयू के कई नेताओं ने उन पर पार्टी लाइन से अलग जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद नीतीश कुमार और हरिवंश के बीच तकरार की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि पिछले दिनों अचानक हरिवंश पटना पहुंचे और नीतीश से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद तकरार की अटकलों पर विराम लग गया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…