Bihar

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के सभी विषयों के प्रश्नपत्र जारी, जल्द जारी होंगी आंसर की और रिजल्ट अगले माह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के माध्यमिक विद्यालयों में 1,70,461 पदों पर होने वाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 26 अगस्त 2023, रविवार को पूरी हो गई। इसी के साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग ने सामान्य अध्ययन व सभी विषयों के प्रश्नपत्र आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दी है। बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती में परीक्षा भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र या दूसरे विषय के प्रश्नपत्र आयोग की वेबसाइट से अब डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को किया गया। इस परीक्षा के लिए बिहार व इसके बाहर के राज्यों से करीब 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जून को शुरू हुए थे और जुलाई अंत में आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई थी। अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि आयोग के अध्यक्ष ने 25 अगस्त को संकेत दिए हैं कि कम-से-कम 75 फीसदी सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए कटऑफ भी घटाई जा सकती है।

जल्द जारी होंगी आंसर की, रिजल्ट अगले माह:

आपको बता दें कि जिस तेजी से आयोग ने परीक्षा समाप्त होने के फौरन बाद सभी विषयों के प्रश्नपत्र अपलोड किए हैं उससे उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएंगी। आयोग पहले ही बता चुका है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह तक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

ये हो सकता है कटऑफ :

परीक्षा विशेषज्ञ डॉ एम रहमान और विपिन सिंह ने बताया कि सामान्य वर्ग का कटऑफ 60 से 65, ओबीसी का 60 से 62, ईबीसी पुरुष का 60 तक तो सामान्य श्रेणी की महिलाओं का कटऑफ 58, ओबीसी का 50 से 55 और ईबीसी का 48 से 52 फीसदी जबकि एससी-एसटी वर्ग का 45 से 48 के बीच रहने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

11 घंटे ago