Bihar

बिहार: बीच सड़क पिट गए इंजीनियर साहब! पत्नी ने दौड़ा-दौड़ाकर की धुनाई, जानिए क्या है मामला

बिहार के औरंगाबाद में अवैध संबंध के आरोप में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता विनोद रंजन की पिटाई शनिवार को उनके कार्यालय के बाहर उनकी पत्नी ने ही कर दी। प्लास्टिक की पाइप, छड़ी आदि से उनपर हमला किया। इस दौरान घंटों जमकर हंगामा व हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इस तरह का झड़प देख आसपास के लोग दंग थे।

बताया गया कि पत्नी दोपहर में कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में पहुंची। यहां नहीं मिले तो वह कलेक्ट्रेट चली गई। थोड़ी देर बाद ही पत्नी को पता चला कि वह कार्यालय में आ गए हैं। इसके बाद वह पुन कार्यालय पहुंची। जैसे ही वह उनके चेंबर में घुसी, हंगामा शुरू हो गया। कार्यपालक अभियंता यहां से हाथ छुड़ाकर बाहर भागे। वहां भी पत्नी और अन्य लोग पहुंच गए।

हालांकि यहां मौजूद लोग बीच बचाव करते रहे। उनकी पत्नी बार-बार मोबाइल फोन चेक करने की बात कर रही थी लेकिन वह एसपी के यहां शिकायत करने की बात करते रहे। उनकी निजी गाड़ी के चालक से चाबी छीन ली गई और उसे जाने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह टेंपो पर सवार हुए और निकल गए।

इस संबंध में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद रंजन ने कहा कि उनके साथ मारपीट हुई है और वह अपना इलाज कराने जा रहे हैं। जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की है और वह भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

18 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago