Bihar

28 जिलों में उमस भरी गर्मी बढ़ी, बिहार में कब होगी झमाझम बारिश?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में मॉनसून का असर कम पड़ते ही बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। झमाझम बारिश का दौर थमने से पटना समेत 28 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। गुरुवार को भी उमस के आसार हैं। बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई और पारा 35.4 डिग्री रहा। वहीं, 37.1 डिग्री के साथ भागलपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 3-4 दिन तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

उत्तर बिहार के कुछएक जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ जिलों में गुरुवार को वज्रपात की आशंका है। वहीं, अन्य जगहों पर मौसम साफ रहेगा। बिहार में 3 सितंबर तक भारी बारिश के आसार नहीं हैं। झमाझम बरसात का दौर थमने से राज्य में बारिश की कमी का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य से 26 फीसदी वर्षा कम दर्ज की गई है। प्रदेश में वर्षा की स्थिति 569.4 मिमी है, जबकि 768.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी।

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन की पश्चिमी सीमा हिमालय की तलहटी में जबकि पूर्वी सीमा गोरखपुर, पटना, बांकुड़ा, दीघा होते हुए पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। राज्य में रविवार तक झमाझम बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव संभव है। कैमूर, मधुबनी, दरभंगा मधेपुरा आदि में बुधवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को पटना एवं आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

10 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

1 दिन ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago