Bihar

तेजस्वी यादव बोले- शिक्षक बहाली के बाद स्वास्थ्य विभाग में होगी 1.40 लाख पदों पर भर्ती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी की शिक्षक बहाली पूरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। राज्य में करीब 1.40 लाख स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति होगी। तेजस्वी ने संकेत दिए कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पर काम शुरू होगा। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार इसी कार्यकाल में 10 लाख लोगों को नौकरी देने के वादे को पूरा करेगी।

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार रात को दिल्ली से पटना लौटे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने बीजेपी के उन आरोपों का पलटवार किया जिसमें कहा गया कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हो रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में बहुत काम हो रहा है। पिछले चुनाव में हमारा मुद्दा बेरोजगारी था। हमने 10 लाख लोगो को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी।

तेजस्वी ने कहा कि इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने 10 लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख को रोजगार देने की घोषणा की। भारत में सबसे ज्यादा नौकरियां बिहार में दी जा रही हैं। लगातार बहाली हो रही है। हमने नियुक्ति पत्र बांटना शुरू किया तो पीएम नरेंद्र मोदी भी इसी राह पर चल पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

31 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago