Bihar

बिहार: बेटे से मात्र 7 साल बड़ी है मां, दोनों करते हैं सरकारी शिक्षक की नौकरी; घर के भेदिए ने खोला राज

अगर आपसे कोई कहे कि कोई मां अपने बेटे से मात्र 7 साल बड़ी है और बेटा अपनी मां से मात्र 7 साल छोटा है तो वह किसी भी सूरत में आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन बिहार के सीतामढ़ी से यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है कि मां और बेटे के उम्र में मात्र 7 वर्ष का का अंतर है। हैरानी की बात यह है कि दोनों की सरकारी नौकरी भी करते हैं। दोनों स्कूल टीचर हैं। मामला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता ने यह मामला केके पाठक तक भेज दिया है।

इस का खुलासा भी घर के ही एक सदस्य ने की है। मामला डुमरा प्रखंड का है। आरोपी मां और बेटा दोनों स्कूल में टीचर हैं। मां का नाम कामिनी कुमारी है जो परिहार प्रखंड में नौकरी करती है। कामिनी कुमारी परिहार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनपौर में तैनात है। बेटे का नाम सुशील कुमार है जो डुमरा प्राथमिक विद्यालय पोखरा टोला बरियारपुर में कार्यरत है।

दरअसल यह फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला है। पिछले दिनों बेटे सुशील कुमार का शिक्षा विभाग में बतौर टीचर जॉब लग गया। उसकी मां कामिनी कुमारी भी नौकरी करना चाहती थी तो जन्मतिथि सर्टिफिकेट में हेराफेरी कर उन्होंने नौकरी ले ली। इसकी शिकायत कामिनी कुमारी के सौतेले बेटे सतीश कुमार पासवान ने डीएम डीडीसी, आरडीडीई के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से भी कर दी है। शिकायतकर्ता ने दोनों का सर्टिफिकेट और जन्मतिथि जांच कराने की मांग करते हुए दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का डिमांड किया है। सतीश ने दोनों की उम्र का सबूत भी शिकायती आवेदन के साथ दिया है। इसमें कामिनी देवी की जन्म तिथि 15 अगस्त 1976 बताया गया है तो बेटे सुशील कुमार की जन्म तिथि 18 अप्रैल 1983 है। शिकायत के बाद स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह एक आदमी की दो पत्नियों के बीच विवाद का मामला है। कामिनी देवी के पति राम प्रकाश पासवान ने दो शादी कर ली। पहली पत्नी से बेटा सतीश कुमार पासवान है वहीं दूसरी पत्नी कामिनी देवी से सुशील कुमार उनका पुत्र है। दोनों परिवारों के बीच मेल नहीं होने के कारण बड़े भाई सतीश पासवान ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई के खिलाफ शिकायत किया है। उसका कहना है कि पिता उसकी परवरिश नहीं करते।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

49 मिनट ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

14 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

15 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago