Bihar

बिहार के बगहा में अफवाह रोकने के लिए 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, स्थिति तनावपूर्ण

बिहार के बगहा में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है. जिले में अफवाहों पर रोक लगाने के उद्देश्य से अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गई है. इस दौरान सभी सोशल साइट्स को बैन किया गया है. दरअसल, बगहा में हुए उपद्रव के बाद गृह मुख्यालय ने आदेश ज़ारी किया है. बगहा अनुमंडल क्षेत्र में नेट पर अगले आदेश तक पाबंदी रहेगी.

इलाके में इंटरनेट बंदः

बता दें कि 24 की रात 8 बजे तक इंटरनेट बंद रहने की संभावना है. महावीरी झंडा जुलूस के वक्त मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की अफवाह के कारण दो पक्षों में झड़प हुई थी. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. दूसरी तरफ डीएम दिनेश रॉय व डीआईजी जयंतकांत लगातार इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं. दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

सोमवार को भी धक्का मुक्कीः

सोमवार को भी कुछ असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की की गई है. एक अखबार के पत्रकार का मोबाइल छीन लिया गया. इस मामले में डीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है. बता दें कि झड़प के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया है. जिला प्रशासन लगातार इलाके का दौरा कर रही है.

महावीरी झंडा जुलूस में विवादः

बता दें कि सोमवार को जिले में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर झड़प हो गया था. इस दौरान पत्रकार समेत कई लोग जख्मी हुए थे. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जुलूस बगहा से रतनमाला की ओर जा रहा था, इसी दौरान उपद्रवी बाइक पर लाठियां बरसाने लगे और पत्थरबाजी करने लगे. इस घटना के बाद से बगहा के डीएम सहित कई अधिकारी इलाके में डटे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

2 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

10 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

18 घंटे ago