चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत के खिलाफ दायर CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सीबीआई ने उनकी जमानत का विरोध किया है. वह चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर जेल से बाहर हैं. लालू के वकील कपिल सिब्ब्ल ने उनकी जमानत का बचाव करते हुए शीर्ष अदालत में दलील दी कि ‘उनका स्वास्थ ठीक नहीं है, उन्होंने हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है.’ सीबीआई ने लालू के वकील की इस दलील का विरोध किया.
चारा घोटाला मामले में उन्हें झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिली हुई है. सीबीआई के वकील AG एसवी राजूने कहा, ‘लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं. उनको जमानत देने का फैसला भी गलत था. सुनवाई के दौरान मैं यह साबित करूंगा.’ दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 17 अक्टूबर तय की. आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने कुछ महीने पहले सिंगापुर में अपना किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था. लालू की बेटी रोहिणी ने उन्हें अपनी एक किडनी डोनेट की है. वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा है कि लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट द्वारा जमानत देने का आधार गलत है. लालू यादव ने सजा के मुताबिक जेल में समय नहीं बिताया है. वहीं चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका का विरोध किया है.
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में लालू प्रसाद ने अपनी जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका खारिज करने को कहा है. इस मामले पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘बेचारे को तंग किया जा रहा है, सब जानते हैं. सीबीआई जानबूझकर लालू यादव को तंग कर रही है. केंद्र सरकार अपने सभी विरोधियों को परेशान कर रही है.’
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…