Bihar

‘लालू यादव तो बैडमिंटन खेल रहे हैं, इन्हें दोबारा जेल भेजिए’: सुप्रीम कोर्ट में बोली CBI

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत के खिलाफ दायर CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सीबीआई ने उनकी जमानत का विरोध किया है. वह चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर जेल से बाहर हैं. लालू के वकील कपिल सिब्ब्ल ने उनकी जमानत का बचाव करते हुए शीर्ष अदालत में दलील दी कि ‘उनका स्वास्थ ठीक नहीं है, उन्होंने हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है.’ सीबीआई ने लालू के वकील की इस दलील का विरोध किया.

चारा घोटाला मामले में उन्हें झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिली हुई है. सीबीआई के वकील AG एसवी राजूने कहा, ‘लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं. उनको जमानत देने का फैसला भी गलत था. सुनवाई के दौरान मैं यह साबित करूंगा.’ दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 17 अक्टूबर तय की. आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने कुछ महीने पहले सिंगापुर में अपना किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था. लालू की बेटी रोहिणी ने उन्हें अपनी ​एक किडनी डोनेट की है. वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा है कि लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट द्वारा जमानत देने का आधार गलत है. लालू यादव ने सजा के मुताबिक जेल में समय नहीं बिताया है. वहीं चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका का विरोध किया है.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में लालू प्रसाद ने अपनी जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका खारिज करने को कहा है. इस मामले पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘बेचारे को तंग किया जा रहा है, सब जानते हैं. सीबीआई जानबूझकर लालू यादव को तंग कर रही है. केंद्र सरकार अपने सभी विरोधियों को परेशान कर रही है.’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

9 घंटे ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

2 दिन ago