Bihar

बिहार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने अटल पार्क का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘कोकोनट पार्क’

बिहार के वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने राजधानी पटना के कंकरबाग में स्थित पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क रख दिया है. साल 2018 में इस पार्क का नाम बदलकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया था. अब बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क रखा है. पार्क का नाम बदलने का एलान मंत्री तेजप्रताप यादव की ओर से किया गया है. इसके बाद अब इस पार्क को कोकोनट पार्क के नाम से जाना जाएगा. दरअसल, मंत्री ने कई पोर्कों का उद्घाटन किया है. इसमें पटना के कंकरबाग में स्थित पार्क भी शामिल है. इसका नाम पहले अटल पार्क था. लेकिन, अब इसके नाम में बदलाव का एलान हुआ है.

तेजप्रताप यादव ने कई पार्कों का किया उद्घाटन

बताया जाता है कि इस पार्क का नाम पहले कोकोनट पार्क था. इसके बाद इस पार्क के नाम में बदलाव हुआ था. पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर इस पार्क का नाम रखा गया था. मंत्री ने पार्क के नाम में बदलाव किया है. हालांकि, इस पार्क में अभी भी अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ती मौजूद है. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का बोर्ड भी पार्क के बाहर लगा हुआ है. फिलहाल, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. दूसरी ओर इस एलान के बाद भाजपा नाराज नजर आ रही है. मालूम हो कि मंत्री तेजप्रताप यादव ने इन दिनों कई पार्कों का उद्घाटन किया है.

नए नाम की हर कोई कर रहा चर्चा

वन्य एवं पर्यावरण मंत्री ने कंकड़बाग में चिल्ड्रन पार्क, एलाइजी पार्क, एमआईजी पार्क का उद्घाटन किया है. इन्होंने कंकड़बाग में मौजूद विद्यापति पार्क, कोकोनट पार्क, जे सेक्टर पूर्वी और पश्चिमी पार्क का भी उद्घाटन किया गया है. सोमवार से पहले कंकरबाग में स्थित पार्क का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर था. इसके बाद इसका नाम कोकोनट पार्क रखा गया है.

वहीं, भाजपा की ओर से इसे लेकर नाराजगी नजर आई है. भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है. हाल ही में मंत्री तेजप्रताप यादव ने कई पार्कों का लोकार्पण किया है. इसमें पुराने पार्कों को बढ़िया कर व उसमें सुधार कर उद्घाटन हुआ है. वहीं, अब हर कोई इस नए नाम की चर्चा कर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

4 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

7 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

9 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago