Bihar

तेजस्वी के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म, अब हर महीने मिलेगा इतना मानदेय

करीब एक महीने से चली आ रही आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल आखिरकार आज डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद खत्म कर दी है। तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद घोषणा की कि आशा कार्यकर्ताएं जो 12 जुलाई से हड़ताल पर थी। उन्हें राज्य सरकार प्रति माह 2500 रूपए मानदेय मिलेगा। डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट-एआईसीटीयू) के नेतृत्व में हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। और कर्मचारी जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी ड्यूटी फिर से करेंगे।

प्रति माह 2500 रूपए का मानदेय 

जारी बयान में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अलावा आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 2500 रुपये करेगी। साथ ही राज्य सरकार कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी केंद्र से बातचीत करेगी। इस बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर प्रति वर्ष 180 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

एक लाख आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष और भाकपा माले के नेता शशि यादव ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी जीत है। सरकार ने हमारी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उनकी सेवाओं के लिए पारितोषिक के बजाय ‘मानदेय’ शब्द के उपयोग की मांग भी शामिल है। आश्वासन के बाद लगभग 1 लाख आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल खत्म कर दी है।

आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक हैं, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आशा कार्यकर्ता संघ के नेताओं रामबली प्रसाद और रणविजय कुमार सहित ने कहा कि तमाम मांगों पर गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार सिंह के साथ सकारात्मक वार्ता हुई। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने, बकाया भुगतान के साथ-साथ NHM के तहत प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए केंद्र के साथ बातचीत करने की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago