Bihar

बिहार: Wifi, स्मार्ट टीवी, और चमकता क्लासरूम…टीचर ने अपनी सैलरी से कर दिया स्कूल का कायाकल्प

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हो और मन में विश्वास हो तो कुछ भी हो सकता है। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन बिहार के जमुई में एक ऐसा सरकारी स्कूल है। जिसने सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया है।

सरकारी नहीं बल्कि खुद के पैसे से कराया काम

जमुई के भोलानगर का नवीन प्रथिमिक विद्यालय, जो चर्चा में है। विद्यालय के शिक्षकों की दरियादिली के कारण। शिक्षकों ने जर्जर विद्यालय भवन का कायाकल्प सरकारी पैसे से नहीं बल्कि स्कूल के तीन शिक्षकों ने अपने पॉकेट मनी और आपस में चंदा कर विद्यालय के दो कमरों की मरम्मत कराई, दीवारों का रंगरोहन भी कराया। बच्चों के लिए शौचालय की भी मरम्मत कराई।

इतना ही नहीं शिक्षकों ने बच्चों के लिए स्कूल में स्मार्ट टीवी और वाई-फाई भी लगवाया। इस विद्यालय में 92 बच्चे पढ़ते हैं। जो महादलित और मजदूर के बच्चे हैं। विद्यालय में कक्षा एक से पांच की तक की पढ़ाई होती है।

विद्यालय के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि-

स्कूल में जब हम आए थे तो स्कूल की स्थिति काफी जर्जर थी। इस बात को लेकर आपस में तीनों शिक्षक बात करते थे कैसे स्कूल की स्थिति को सुधारा जाए। पांच साल की कड़ी मेहनत और तीनो शिक्षकोंं ने अपनी पॉकेट मनी को बचा कर, स्कूल की स्थिति को सुधारा है। बच्चों के लिए एक छोटा स्मार्ट टीवी और बाई फाई लगवाया। दीवारों पर बच्चो को आकर्षित करने के लिए कई तरह के पोस्टर लगवाया गया। उन्होंने बताया कि, सारे बच्चे महादलित के हैं। अभी स्कूल में पानी की समस्या है। जल्द ही बोरिंग कर सबमर्सिबल लगाने की कोशिश की जा रही। इसके बाद उन्होंने आरो मशीन भी लगाने की बात कही। स्कूल में बैंच पर डेस्क की कमी है इसके लिए विभाग को जानकारी दी गई है।

शिक्षक पिंटू कुमार ने बताया की प्रभारी के सहयोग और आपस में सभी शिक्षक से चंदा कर स्कूल भवन की मरम्मत कराई गई। हमलोगों की यही कोशिश रहती है की सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें।

बता दे की स्कूल में मध्यान भोजन भी सही तरीके से दिया जाता है। इस विद्यालय में शिक्षको के प्रयास से बच्चो की उपस्थिति में भी इजाफा हुआ है।हर दिन करीब 60 बच्चे स्कूल आ रहे है।इस स्कूल में दो दिन पूर्व जिला पदाधिकारी के द्वारा दो बड़े स्मार्ट टीवी लगाया गाया।जिससे स्कूल के बच्चे में काफी खुशी देखी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

38 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

52 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

1 घंटा ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago