Bihar

एम्स दरभंगा में ही बनाना होगा; मोदी सरकार को नीतीश कुमार का दो टूक जवाब

दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच घमासान मचा है। दोनों सरकारों के मंत्रियों और नेताओं के बीच बयानबाजी की जंग छिड़ी है। कभी मीडिया से कुछ कहा जाता है तो कभी सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और बिहार से स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के बीच छिड़ी जुबानी जंग में बीजेपी, राजद, जेडीयू और कांग्रेस के नेताओं ने अपने अपने आकाओं के पक्ष में भड़ास निकाली

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने इस सियासी घमासान पर चुप्पी तोड़ी है। सीएम ने मोदी सरकार को दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि दरभंगा में हमने जो जमीन चुनी है वह सबसे उपयुक्त है। एम्स का निर्माण वहीं पर करना होगा। अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर उनकी इच्छा जो करें। दरभंगा के शोभन बायपास से पास एम्स की स्थापना के लिए 151 एकड़ जमीन दी गई है। पहले दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में इसके लिए जमीन दी गई थी लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने अपना फैसला बदल दिया। लेकिन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने इस जमीन को लो लैंड बताते हुए मिट्टी जांच में बेकार करार दिया।

नीतीश कुमार ने जमीन के नीचे होने का आरोप खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि हम जमीन ऊंची करके देंगे। उन्होंने कहा है कि इसके दोनों तरफ रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। यही नहीं कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे दरभंगा का भी विकास होगा। पटना में मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के दूसरे चरण के निर्माण के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल का और विस्तार किया जाएगा। इसे पीएमसीएच की तर्ज पर इसे भी बेहतर बनाया जाएगा।

दर असर सितंबर 2020 में ही बिहार को दूसरे एम्स की सौगात मिली जिसे दरभंगा में बनाए जाने पर समहमति बनी। दरभंगा एम्स को प्रधानमंत्री ने 19 सितंबर 2020 में ही स्वीकृति दी थी। तत्कालीन बिहार सरकार ने नवंबर 2021 में एम्स दरभंगा के लिए डीएमसीएच परिसर में जमीन देने की स्वीकृति दे दी। उस जमीन पर 48 महीनों में 1264 करोड़ की अनुमानित लागत से एम्स का निर्माण होना तय किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पदाधिकारी बहाल कर दिया और काम भी शुरू हो गया पर। लेकिन आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस की महागठबंधन की सरकार बनने के बाद दरभंगा एम्स के लिए तय की गई जमीन को महागठबंधन सरकार ने आनन-फानन में बदल दिया। अपनी यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने शोभन बाइपास के पास 151एकड़ जमीन आवंटित करने की घोषणा कर दी। यह इलाका बाढ़ग्रस्त है जहां पानी लगता है। पिछले दिनों संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद दरभंगा एम्स काम शुरू होने से पहले ही शियासत का शिकार बन गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

4 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago