Bihar

भागलपुर में गिरे अगुवानी पुल को अपने खर्च पर बनाएगी एसपी सिंगला कंपनी, HC में जवाब

बिहार के भागलपुर जिले में सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पर 1710 करोड़ रुपये की लागत से बने रहे 3.16 किलोमीटर फोरलेन पुल के गिरे हुए हिस्से को निर्माण कंपनी एसपी सिंगलवा अपने खर्च पर बनाएगी। शुक्रवार को इस बात की जानकारी एसपी सिंगला कंपनी की ओर से पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ को दी गई। हाईकोर्ट ने कहा कि पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर जाने को लेकर कई केस दायर हैं। सभी केस पर एक साथ सुनवाई की जाएगी।

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता पीके शाही ने कोर्ट को बताया कि निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर जाने के बाद अपर मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में कंपनी ने अपने खर्च पर टूटे हुए हिस्से को बनाने के लिए तैयार होने की बात कही है। उन्होंने पुल के नक्शा को कोर्ट में पेश कर उसके बारे में पूरी जानकारी दी। कंपनी की ओर से कोर्ट में दी गई जानकारी को शपथ पत्र पर देने का आदेश दिया गया। साथ ही अगली तारीख पर कंपनी के एमडी को कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा गया।

गौरतलब है कि सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल का निर्माण 2015 में शुरू हुआ था। पुल निर्माण का कार्य 2019 मे पूरा होना था। लेकिन पुल दो बार गिर चुका है। इस मामले में हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए कंपनी को 2014 से मार्च 2023 तक वर्तमान परियोजना से संबंधित बैलेंस शीट और कंपनी के रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत अपनी वार्षिक रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। इस मामले पर अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

58 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago