Bihar

बिहार: अद्भुत है इस बहन का प्यार; भाई के लिए 11 साल की दिव्यांग बच्ची ने एक पांव से की 100 KM की पैदल यात्रा

बिहार के मुजफ्फरपुर में भाई के लिए दिव्यांग बहन का अटूट प्रेम देखने को मिला. यहां रहने वाली 11 साल की राज नंदनी ने भाई की सलामती और उसके उज्जवल भविष्य के लिए मन्नत मांगी है. जिसके लिए वह 100 किलोमीटर का सफर तय करके बाबा गरीबनाथ पहुंची. बता दें, नंदनी का सिर्फ एक ही पैर है. लेकिन उसने एक ही पैर से चलकर 100 किलोमीटर का सफर तय किया.

बहन के इस जज्बे, हौसले और भाई के प्रति अटूट प्रेम को देखकर हर कोई हैरान है. लोग इस बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं. नंदनी हाजीपुर की रहने वाली हैं. उनकी इस पद यात्रा में पिता सुभाष सिंह भी साथ रहे. पिता सुभाष सिंह ने बताया कि नंदनी अपने भाई से बेहद प्यार करती है. उसके भाई का सपना है कि वह आईएएस ऑफिसर बने.

सुभाष सिंह ने बताया कि नंदनी ने संकल्प लिया था कि इस राखी के त्यौहार पर वह भाई के लिए कुछ हटकर करेगी. वे लोग रविवार देर रात सोनपुर के बाबा गरीबनाथ पहुंचे. जैसे ही वे लोग यहां पहुंचे उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार अल सुबह राज नंदनी ने पहलेजा घाट से गंगा जल लेकर किया गरीबनाथ पर जलाभिषेक किया. फिर पूजा-अर्चना करके भाई के लिए दुआ मांगी.

पिता ने की बेटी की तारीफ

राज नंदनी के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. पिता सुभाष सिंह ने बताया कि तपती गर्मी में भी राज नंदनी एक पैर से कूद-कूद कर चलती रही. उसे थकान भी होती थी. लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी. वह बस चलती रही. जैसे ही मंदिर पहुंची उसके चेहरे पर एक अजीब सी खुशी थी जैसे उसका सपना पूरा हो गया हो. हम ऐसी बेटी पाकर धन्य हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

1 घंटा ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

2 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

8 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

11 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

13 घंटे ago