बिहार के सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच बागमती नदी पर बने रेल पुल पर एक मजदूर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से ट्रेन आ गई। ट्रैक की मरम्मत कर रहा मजदूर जान बचाने के लिए बागमती नदी में कूद गया।
बदला धमहारा स्टेशन के पास ये घटना हुई। जहां प्राइवेट रेल कॉन्ट्रैक्टर का मजदूर नदी में कूद गया। स्थानीय लोगों ने रस्सी फेंककर किसी तरह उसकी जान बचाई। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि नदी की तेज धार के बीच मजदूर रस्सी पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है।
लोगों ने किसी तरह रस्सी से खींचकर उसे बाहर निकाला। इस घटना में मजदूर का पैर टूट गया है, उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
100 फीट नीचे कूदा था मजदूर
शुक्रवार 4 अगस्त को तकरीबन साढ़े 6 बजे प्राइवेट रेल कॉन्ट्रैक्ट का मजदूर बागमती पुल पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक पैसेंजर ट्रेन उस पुल पर आ गई। जान बचाने के लिए 100 फीट नीचे नदी में कूद गया।
ट्रेन उस पुल पर कुछ देर तक रुकी रही। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब ट्रेन वहां से चली गई, तब जाकर स्थानीय लोगों ने रस्सी फेंककर काफी मशक्कत के बाद कर्मी को बचाया। रस्सी के सहारे लोगों ने उसको किसी तरह से खींचा और उसकी जान बचाई।
रेल अधिकारी को जानकारी नहीं
ट्रैक पर किस कॉन्ट्रैक्टर की ओर से काम कराया जा रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। रेलवे के अधिकारी ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। रेल इंस्पेक्टर वन्दना कुमारी से दैनिक भास्कर ने जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने साफ कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं है। कौन कॉन्ट्रैक्टर है, जो काम करवा रहा था और कौन मजदूर है।
मजदूर का टूटा पैर
कर्मी का नाम अशोक कुमार बताया जा रहा है। वह कहां का रहने वाला है और किस कॉन्टैक्टर के अंडर बागमती पुल पर काम कर रहा था। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर वन्दना कुमारी से जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली है कि जो बागमती नदी में एक शख्स पानी में कूदा है, उसका पैर भी टूट गया है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…