Bihar

80 की स्पीड में बाइक पर लड़की ने पिस्टल लहराया, पटना के गंगा पाथवे पर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

80 की स्पीड में बाइक। पीछे बैठी लड़की दोनों हाथों में पिस्टल और कजरारे नैना ये काले छलकाए मदिरा के प्याले.. गाने पर स्टंट कर रही है। यह वीडियो पटना के गंगा पाथवे (मरीन ड्राइव) का है। वीडियो लड़की ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। पुलिस ने बाइक का नंबर निकाल लिया है।

पटना का गंगा पाथ वे पर बाइकर्स के लिए स्टंट का अड्‌डा बन गया है। यहां पुलिस की मौजूदगी के बावजूद युवा खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले भी एक लड़की ने हथियार के साथ स्टंट किया था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में पता चला हथियार नकली था। इसलिए चालान कर उसे छोड़ दिया गया।

ताजा वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो को मुस्कान नाम की लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जहां से वीडियो वायरल हो गया। वीडियो प्रशासन तक पहुंचा तो पुलिस एक्टिव हो गई। अब वीडियो शेयर करने वाली लड़की को पुलिस खोज रही है।

सोशल मीडिया पर 14 हजार फॉलोअर्स

मुस्कान का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। वह दो साल से इस पर एक्टिव है। उस पर इसके डांस और स्टंट के और भी वीडियो हैं। लड़की के इंस्टाग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पुलिस बोली-जांच कर रहे हैं

इस मामले में पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। लड़की के हाथ में क्या है, वीडियो में अभी यह क्लियर नहीं हुआ है। जांच के बाद पता चलेगा कि लड़की के हाथ में हथियार है या लाइटर?

गंगा पाथ वे तैनात रहती है पुलिस टीम

गंगा पाथ वे (मरीन ड्राइव) पर पुलिस टीम तैनात की गई है। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है, इसके बाद भी इस तरह के खतरनाक स्टंट युवा कर रहे हैं। पुलिस यहां सुरक्षा की जगह वसूली में लगी रहती है।

लोगों की हो चुकी है मौत

अटल पथ और गंगा पाथ वे पर तेज रफ्तार वाहन और लहरिया कट बाइकर्स के कारण कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग भी लगाई गई है।

डीएसपी समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों को तो पुलिस पकड़ती है, लेकिन बाइकर्स बेखौफ होकर स्टंट करते हैं। लहरिया कट बाइकर्स अक्सर स्टंट करते दिख जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

53 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago