Bihar

बिहार में रक्षाबंधन कब है? 30 या 31 अगस्त किस दिन है छुट्टी, यहां जानें सही जानकारी

इस साल रक्षाबंधन की तारीख एवं समय को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है। वैसे तो रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को तय है। हालांकि, कई जगहों पर 31 अगस्त को भी यह त्योहार मनाया जा रहा है। बिहार में रक्षाबंधन कब है, छुट्टी 30 अगस्त को रहेगी या 31 अगस्त को, अगर आपको भी इस पर भारी संशय है तो यहां आपकी कंफ्यूजन दूर करने की कोशिश करेंगे।

दरअसल, बिहार सरकार की ओर से हाल ही में एक अधिसूचना जारी करके रक्षाबंधन के अवकाश में परिवर्तन किया है। यानी कि अब राज्य के स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी 30 अगस्त को नहीं, बल्कि 31 अगस्त को रहेगी। इस बारे में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। शिक्षक संघ की ओर से भी सरकार से यह मांग की गई थी। बच्चों को 30 अगस्त बुधवार को स्कूल जाना होगा, उनकी कक्षाएं यथावत चलेंगी। राखी की छुट्टी गुरुवार को रहेगी।

31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी क्यों?

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह शुरू हो रही है, जो 31 अगस्त सुबह करीब 7 बजे तक रहेगी। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक 30 अगस्त को पूर्णिमा के दिन भद्र काल भी शुरू हो रहा है। इस काल में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। भद्र काल का साया रात करीब 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद राखी बांध सकते हैं।

रात ज्यादा होने पर रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाया जाता है। इसलिए ज्योतिषविद अगले दिन यानी 31 अगस्त को सुबह यह पर्व मनाने की सलाह दे रहे हैं। इन्हीं कारणों की वजह से स्कूलों में रक्षाबंधन का अवकाश 30 के बजाय 31 अगस्त को किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

13 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

19 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

19 घंटे ago