Bihar

बिहार में पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी के आधार कार्ड में छेड़छाड़ का प्रयास, युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने की कोशिश में मुजफ्फरपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात के अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने मंगलवार को कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर दूबे टोला में छापा मारकर आरोपित अर्पण दूबे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है। आधार कार्ड में जिस सॉफ्टवेयर के जरिए छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई थी, उसका एप भी अर्पण के मोबाइल में मिला है। अहमदाबाद साइबर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुजरात रवाना हो गई।

कांटी थानेदार संजय कुमार ने बताया कि अर्पण ने यूआईडीएआई पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के आधार कार्ड में जन्मतिथि समेत कई अन्य डाटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया था। इसके बाद अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस हरकत में आई। आईपी एड्रेस ट्रैक कर आरोपित का मोबाइल नंबर निकाला गया। छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले का मोबाइल नंबर और पता पुष्ट हो जाने के बाद अहमदाबाद में पांच दिन पहले इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां पहुंची अहमदाबाद पुलिस की टीम ने कांटी थाने की पुलिस के साथ दोपहर बाद दूबे टोला स्थित घर की घेराबंदी कर अर्पण को गिरफ्तार कर लिया। अर्पण के अलावा पुलिस ने उसके बड़े भाई का मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं छानबीन के बाद पिता का मोबाइल लौटा दिया गया है।

स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र है अर्पण :

अर्थशास्त्र से स्नातक फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहा अर्पण चांदनी चौक पर एक डॉक्टर के क्लीनिक में कम्पाउंडर है। उसके पिता धर्मेंद्र दूबे पूजा-पाठ कराते हैं। अर्पण मूल रूप से पारू थाने के गरीबा गांव का निवासी है। उसका परिवार वर्षों से दूबे टोला में रहता है। उसके पिता का यहां नानिहाल है। तीन भाइयों में वह मझला है। उसका बड़ा भाई ऑटो पार्ट्स का मार्केटिंग करता है। छोटा भाई इंटर का छात्र है। कांटी पुलिस उसके पूरे परिवार के संबंध में विस्तृत छानबीन कर रही है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण स्थानीय पुलिस मामले में बहुत कुछ बताने से परहेज कर रही है।

गुजरात साइबर पुलिस ने छापेमारी की है। प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधार कार्ड में छेड़छाड़ के प्रयास का मामला है। आरोपित को गिरफ्तार कर गुजरात साइबर पुलिस को सौंपा गया है।
-राकेश कुमार, एसएसपी, मुजफ्फरपुर।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

14 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

16 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago