Bihar

विधायकों पर नीतीश कुमार की खुफिया नजर, फोन टैपिंग भी करा रहे! सुशील मोदी ने लगाया ये आरोप

राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई तीखी बहस को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इससे यह पता चलता है कि आरजेडी और जेडीयू के बीच परस्पर अविश्वास गहरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कौन किसके सम्पर्क में है? और किसके साथ किस नेता की क्या बात हुई? यह सब नीतीश कुमार को पता है।

उन्होंने कहा कि यह बात खुद मुख्यमंत्री ने कहा है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पता है, तो लगता है विधायकों के फोन टैप कराये जा रहे हैं और खुफिया विभाग के जरिये सब पर नजर रखी जा रही है। सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 11 महीने बाद न राजद को नीतीश कुमार स्वीकार्य हैं और न जदयू को तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपना मंजूर है।

सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राजद के लोग लालू प्रसाद के चेहरे पर और जदयू के लोग भाजपा के वोट तथा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव जीते हैं। सरकार बनाने वाले दोनों प्रमुख दलों में कोई भी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता है। सुशील मोदी आगे कहते हैं कि एमएलसी सुनील सिंह से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन 27 साल से वे लालू प्रसाद के विश्वास पात्र हैं। कभी उन्होंने पलटी नहीं मारी। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह जैसे व्यक्ति की निष्ठा पर नीतीश कुमार कैसे सवाल उठा सकते हैं, जिनकी रैंकिंग अविश्वसनीय नेताओं में की जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

6 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

6 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

7 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago