Bihar

उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी कर रहे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की चिट्ठी का इंतजार, एनडीए में एंट्री या छुट्टी?

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर बीजेपी ने सियासी समीकरणों को साधना शुरू कर दिया है। और 2024 के सियासी संग्राम में छोटे दलों को अपने साथ लेकर चलने की तैयारी है। फिर वो बिहार हो या यूपी। इस कड़ी में 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली NDA की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद चिट्ठी लिखकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवाल और हाल ही में बिहार महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हुए HAM के संरक्षक जीतन राम मांझी को शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। लेकिन इस लिस्ट में दो नाम छूट गए। एक नाम है नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अलग होकर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी का।

क्या उपेंद्र कुशवाहा को लगेगा झटका?

ऐसे में अब भी दोनों नेताओं को जेपी नड्डा की चिट्ठी का इंतजार है। उपेंद्र कुशवाहा ने तो अप्रैल माह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इस बैठक में कुशवाहा के साथ बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे थे। जिसके बाद से RLJD के एनडीए में शामिल होने की अटकलों को बल मिला था। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी है। जिसके बाद लगने लगा था कि जल्द ही उपेंद्र कुशवाहा एनडीए का हिस्सा होंगे।

लेकिन उन्हें तो एनडीए की उस बैठक का न्यौता तक नहीं आया। जिसके लिए चिराग पासवान को आमंत्रण भेजा गया। जबकि वो अभी तक एनडीए का हिस्सा नहीं है। भले ही जेपी नड्डा ने चिट्ठी में लोजपा (आर) को एनडीए का सहयोगी बताया है। वैसे जब से सम्राट चौधरी को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। तब से उपेंद्र की अहमियत कम होती दिखी है। शायद यही वजह है कि उपेंद्र कुशवाहा को अभी तक बैठक में शामिल होने का कोई कॉल नहीं आया है। उनसे आगे मांझी और चिरााग पासवान निकल गए हैं।

मुकेश सहनी को भी नहीं आया न्यौता

वहीं दूसरी तरफ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी को भी बीजेपी की तरफ से एनडीए की 18 जुलाई को होने वाली बैठक में शामिल होने का निमंत्रण नहीं भेजा गया है। वो भी वेटिंग लिस्ट में चल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मुकेश सहनी को भी वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। वैसे अभी तक मुकेश सहनी न्यूट्रल मोड में चल रहे हैं। और आशंका जताई जा रही है कि विकासशील इंसान पार्टी पार्टी 25 जुलाई को फूलन देवी की शहादत दिवस पर राजधानी पटना में एक भव्य कार्यक्रम की योजना है। जिसमें सहनी किस गठबंधन के साथ जाएंगे उसकी घोषणा कर सकते हैं।

वैसे इन दिनों वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी नीतीश सरकार पर भी हमला बोलने से नहीं कतरा रहे हैं। और हाल ही में उन्होने मंत्री वाला सरकार बंगला भी खाली कर दिया था। इन सबके बीच चिराग पासवान ने बैठक में शामिल होने पर सस्पेंस पैदा कर दिया है। उन्होने कहा कि एनडीए की बैठक में शामिल होने का निर्णय पार्टी के नेताओं की राय के बाद लिया जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी का अगला कदम क्या होगा?

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

5 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

7 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

13 घंटे ago