Bihar

बिहार उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाता है, तुम क्या तोड़ोगे बिहार को, लालू यादव ने BJP को दिया चैलेंज….

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने सोमवार को ‘अंतरंग दोस्तों की नजर में नीतीश’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह किताब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर लिखी गई है। इस किताब को उदयकांत मिश्र ने लिखी है। इस पुस्तक का विमोचन पटना के ज्ञान भवन में हुआ। विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि हमारे अभिन्न मित्र और छोटे भाई नीतीश कुमार के ऊपर उदयकांत मिश्रा ने उनकी जीवन के संबंध में पुस्तक लिखी है और मुझे लोकार्पण करने का मौका दिया। इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो ने नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी चारों तरफ डाका डाल रहे हैं।

देश बिखर रहा है

लालू यादव ने कहा कि ये सब ऐसे समय में यह हो रहा है, जब हमारा देश टूट रहा है। देश बिखर रहा है। लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। नरेंद्र मोदी चारों तरफ डाका डाल रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि हाल ही में हमने देखा कि महाराष्ट्र और देश के बड़े नेता शरद यादव बिहार आए थे। हमलोगों ने उन्हें पटना बुलाया था। तब कहा था कि सभी लोगों को इकट्ठा होना चाहिए और नरेंद्र मोदी को बिल्कुल निस्तनाबूत करके बाहर कर देना चाहिए। राम और रहीम के वंदों के बीच बीजेपी ने नफरत की दिवार खड़ा किया है।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया है। हमने सुना है, सब लोग चर्चा कर रहे हैं कि बिहार में भी सांसदों को तोड़ने की साजिश चल रही है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि बिहार को हिलने-डुलने तक नहीं देंगे। जो इस फिराक में हैं, उनके सफाए की शुरुआत बिहार से ही होगी। लालू यादव ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के बाद बिहार पर जोर लगा रहा है। बिहार में उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाया जाता है, यहां क्या करोगे? हमलोग एकजुट होकर भारत की रक्षा करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago