Bihar

बिहार में पंचायती राज ऑफिसर के 266 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Panchayati Raj Department Recruitment 2023: पंचायत राज विभाग, बिहार ने बिहार पंचायत सेवा के तहत सेवानिवृत्ति प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों की सेवा संविदा पर लिए जाने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। बिहार पंचायती राज अधिकारी भर्ती के तहत कुल 266 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

बिहार सरकार पंचायती राज की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 जुलाई 2023 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंचायत राज पदाधिकारी भर्ती की प्रमुख तिथियां:
  • आवेदन शुरू होने की तिथि- 17-06-2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 17-07-2023

भर्ती विज्ञापन में कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एक वर्ष के ललिए की जाएगी। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है। संपूर्ण चयन प्रक्रिया का प्रबंधन पंचायती राज विभाग द्वारा किया जाएगा। आवेदन में दी गई सूचना के आधार पर नियोजन की कार्रवाई की जाएगी। संविदा पर होने वाली भर्ती में राज्य सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति किसी भी जिले में की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए दिशा-निर्देश:
  • आवेदन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
  • रजिस्ट्रेशन कराने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन को सब्मिट करें अन्यथा व ड्राफ्ट में ही रहेगा।
  • आवेदन फॉर्म सब्मिट करने से पहले दी गई सभी सूचनाओं को एक बार फिर ध्यान से चेक कर लें।
  • आवेदन फॉर्म ड्राफ्ट में रहने के दौरान इसे प्रिंटआउट भी कर सकते हैं।
  • आवेदन भरने के दौरान अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज की फोटो (200×300 px) जो 50 केबी से अधिक न हो उसे अपलोड करनी होगी।
  • हस्ताक्षर की फोटो (140×60 px) 20 केबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन फाइनलाइज करें और सब्मिट करें।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

9 घंटे ago