Bihar

इंस्टाग्राम पर ट्रांसजेंडर से प्यार..शादी,अब परिवार से मिल रही धमकी:पटना में ससुराल वालों ने मांगे 60 लाख; पति बोला-मां-पापा मारपीट करते हैं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना में एक युवक को ट्रांसजेंडर से शादी करना भारी पड़ रहा है। परिवार दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। ट्रांसजेंडर के ससुराल वाले दहेज में 60 लाख रुपए मांग रहे हैं। ट्रांसजेंडर के पति का कहना है कि उसके मां-पापा और भाई इस रिश्ते को नहीं मान रहे हैं। मेरे साथ भी मारपीट की गई।

ट्रांसजेंडर अदविका चौधरी (30) और उसके पति रवि कुमार (32) ने दानापुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रवि कुमार ने अपने पिता सत्येंद्र सिंह, मां और बड़े भाई धनंजय सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजन अदविका चौधरी से 60 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने पर ससुरावाले झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रवि कुमार ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में सुपरवाइजर है। इंस्टाग्राम के जरिए उनकी अदविका चौधरी से दोस्ती हुई थी। अदविका दरभंगा की रहने वाली है। दोनों ने एक साल पहले ट्रांसजेंडर समाज के सामने शादी की थी।

शादी के बाद घर पहुंचे तो मारपीट होने लगी

इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच 2 साल पहले दोस्ती हुई थी। फिर दोनों के बीच प्यार हुआ। इसके बाद 2022 में दोनों ने ट्रांसजेंडर समाज के सामने शादी की थी। इस शादी की जानकारी रवि ने अपने परिजनों को दी, तो उन लोगों ने परिवार के सामने फिर से हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही। इसके बाद दिल्ली में शादी की तारीख 25 जून 2023 तय हुई, लेकिन रवि के परिजन नहीं पहुंचे। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। वहीं रवि जब अदविका को लेकर अपने घर पहुंचा तो दोनों के साथ मारपीट की जाने लगी।

जान से मारने की दी जा रही है धमकी

वहीं सोमवार को दोनों पति-पत्नी ने दानापुर थाने में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले का छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में आर्य समाज मंदिर रोड निवासी सत्येन्द्र सिंह के बेटे रवि कुमार ने बताया कि शादी के बाद दहेज के लिए उनके पिता और भाई उन्हें जान से मारने की धमकी दी रहे हैं।

वहीं अदविका ने बताया कि पहले तो ससुराल वालों ने कहा कि सबके सामने शादी होने के बाद वो मुझे अपना लेंगे, लेकिन शादी में वो लोग नहीं आए। अब कहते हैं तुम हमारे समाज की नहीं। मुझसे 60 लाख रुपए दहेज में मांगे जा रहे हैं। इतनी रकम मैं कहां से लाऊंगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

13 जुलाई को बदमाशों ने किया था पीछा

रवि का कहना है कि 13 जुलाई को बाइक सवार दो बदमाशों ने खगौल में उनका पीछा किया था। दोनों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। रवि ने बताया कि मेरी ट्रांसजेंडर पत्नी बिहार पुलिस की तैयारी कर रही है। उन्होंने ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के अंतर्गत पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों चाहते हैं कि वह अपने परिवार के साथ रहें।

इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवक अपनी पत्नी के साथ अपने घर में रहना चाहता है। वहीं उसके परिजन तैयार नहीं है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों पति पत्नी को घर भेज दिया गया है।

Input : Danik Bhaskar

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago