Bihar

1.70 लाख शिक्षक के पदों पर आवेदन की आखिरी तारिख आज, जल्दी करें अप्लाई

बिहार में शिक्षकों के लिए निकली अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखरी तिथि आज है. इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई की देर रात 11:59 तक आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी के तहत 170461 शिक्षक बहाल किए जाएंगे जिसमें 79943 प्राइमरी टीचर होंगे. 32916 माध्यमिक टीचर होंगे और 57602 उच्च माध्यमिक शिक्षक होंगे. आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू है और आवेदन की आखिरी तिथि 12 जुलाई थी लेकिन अभ्यर्थियों की डिमांड पर दो बार आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाई जा चुकी है.

ऐसे करें अप्लाई:

इससे पहले आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई की गई थी. फिर बीपीएससी ने आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 19 जुलाई की. जिसमें विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई. बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आवेदन की आखिरी तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी. आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर जाकर शिक्षक बहाली के लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.

24 अगस्त को लिखित परीक्षा:

बताते चलें कि इस बार शिक्षकों की बहाली बीपीएससी की परीक्षा के आधार पर की जाएगी और जा लिखित परीक्षा 24 अगस्त से शुरू हो रही है. जो 27 अगस्त तक चलेगी. सभी विद्यालय शिक्षकों के लिए ली जाने वाली लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय आधारित होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी. अभ्यर्थी किसी एक ही विषय का चयन कर सकते हैं, जिस विषय में उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया है.

साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा:

बता दें कि जो अभ्यर्थी एक या एक से अधिक विषय में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हुए हों, उस स्थिति में भी अभ्यर्थी अपनी इच्छा से एक ही विषय का चयन कर सकते हैं. साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा. इस परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर आयोग सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार करेगा. बताते चलें कि अब तक शिक्षक बहाली के लिए 800000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है जिसमें नियोजित शिक्षकों की संख्या 65 हजार के करीब है.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

7 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

7 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

8 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

9 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

9 घंटे ago