Bihar

बिहार: मुहर्रम के ताजिया जुलूस में दौड़ा करंट, 10 लोग बुरी तरह से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

बिहार के बांका में मुहर्रम 2023 को लेकर निकाले गए जुलूस में करंट की घटना से हड़कंप मच गया. ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से 10 लोग झुलस गए. घटना सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के अबरखा गांव के पास की है. जहां जुलूस के दौरान ताजिया बिजली के तार में सट गया और इस दौरान करंट लगने से कई लोग झुलस गए. देखते ही देखते भगदड़ मचने की स्थिति बन गयी. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती

बांका जिला अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के अबरखा गांव के समीप ताजिया जुलूस के दौरान शनिवार को करंट लगने से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल सभी लोग जेरुआ गांव के रहने वाले हैं. जिन्हें इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए थे. ताजिया निकाला गया और अचानक एक तार में ताजिया सट गया. जिससे करंट ताजिया में दौड़ गया. इस दौरान कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

घायलों की जानकारी..

घायल लोगों में मो इदरीश, मो कमरुद्दीन, मो तनवीर, मो असगर, मो फखरुद्दीन, मो मुख्तार, मो आलम, मो रज्जाक, मो मोइन और मो अमजद शामिल हैं. मेडिकल टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

3 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

9 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

11 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

19 घंटे ago