Bihar

बिहार में शिक्षकों पर एक्शन, गैरहाजिर रहने पर 2106 टीचरों का एक दिन का वेतन कटा

शिक्षा विभाग टीचरों की लापरवाही को लेकर सख्त हो गया है। अब गैर हाजिर रहने को लेकर शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। जिसके तहत 2,106 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट लिया गया।

राज्य के प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान में बीते पांच दिनों में 2,106 शिक्षक बिना सूचना दिए गैरहाजिर पाए गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा है।

शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार के आदेश से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जुलाई को 28 जिलों में 20,691 विद्यालयों में निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें बिना सूचना दिए विद्यालयों में 292 शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसके अतिरिक्त 13 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।

बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक के निर्देश पर जिला स्तर पर गठित टीम के स्तर पर विद्यालयों के औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों की कम उपस्थिति पाई जा रही है। वहीं बिना सूचना के शिक्षक भी अनुपस्थित पाए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

3 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

8 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

18 घंटे ago