Bihar

शिक्षा विभाग की कार्रवाई, SCERT के निदेशक सहित सभी अधिकारियों की सैलरी रोकी; मंत्री ने साधी चुप्पी

बिहार में नई भर्तियों सहित शिक्षकों के लिए चल रहे प्रशिक्षण की गति से असंतुष्ट प्रदेश के शिक्षा विभाग ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। एससीईआरटी द्वारा 22 जुलाई को जारी एक परिपत्र के अनुसार, निदेशक (एससीईआरटी) का वेतन भी रोक दिया गया है। वर्तमान में एससीईआरटी निदेशक के पद पर सज्जन आर, (भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी) कार्यरत हैं। एससीईआरटी राज्य शिक्षा विभाग के नियंत्रण में कार्य करता है।

अधिसूचना के मुताबिक राज्य शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 22 जुलाई को महेंद्रू पटना में एससीईआरटी के परिसर का दौरा किया और निरीक्षण किया। वह शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की गति से असंतुष्ट थे। चूंकि शिक्षकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम संतोषजनक नहीं पाया गया, परिषद ने एक आदेश का पालन करते हुए, अपने निदेशक सहित अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन को अगले आदेश तक रोकने का निर्णय लिया है।

एससीईआरटी राज्य स्तर पर एनसीईआरटी की तर्ज पर कार्य करती है और राज्य सरकार को नीतिगत मुद्दों, कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और मूल्यांकन में सहायता और स्कूली शिक्षा और शिक्षक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार संबंधी गतिविधियों की सलाह देती है। यह शिक्षा विभाग को प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नीतियों और प्रमुख कार्यक्रमों को लागू करने में भी सहायता करती है। यह नवनियुक्त शिक्षकों सहित शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित करती है। ‘पीटीआई-भाषा’ के बार-बार प्रयास के बावजूद बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर विभाग के नवीनतम परिपत्र पर अपनी टिप्पणियों के लिए उपलब्ध नहीं हुए। राज्य में शिक्षक संगठन पहले ही बिहार शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के कामकाज को लेकर हाल में जारी सख्त दिशानिर्देशों पर आपत्ति जता चुके हैं।

टीईटी शिक्षक संघ ने 11 जुलाई को राज्य की राजधानी पटना में अपनी मांग के समर्थन में आयोजित शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ असंवैधानिक और अवैध कार्रवाई को लेकर पिछले हफ्ते राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी अर्जी में, एसोसिएशन ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देने के लिए दबाव डालने के लिए राज्य के अनुबंध शिक्षकों ने 11 जुलाई को राज्य की राजधानी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी शिक्षकों ने, हालांकि, बिहार विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया कि मुख्यमंत्री उनकी मांग पर विचार करेंगे पर राज्य शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को प्रदर्शन में भाग लेने वाले शिक्षकों की पहचान करने, स्पष्टीकरण मांगने और उनके वेतन का भुगतान रोकने के लिए एक पत्र जारी कर दिया है।

राज्य में शिक्षक अभ्यर्थी 1.7 लाख शिक्षकों की भर्ती में अधिवास नीति को हटाने के नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के हालिया फैसले का भी विरोध कर रहे हैं, जो प्रभावी रूप से अन्य प्रांतों के लोगों को शिक्षकों की नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देगा। विभाग हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विभाग के शीर्ष अधिकारी के साथ विवाद को लेकर खबरों में था। मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के साथ बैठक की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

8 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

9 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

19 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

23 घंटे ago