Bihar

बिहार में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने भड़काऊ गाना पोस्ट करने पर सिंगर को पटना से दबोचा

बिहार के कई जिलों में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही है. ताजा मामला मधेपुरा का है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले सिंगर को गिरफ्तार किया है. बीते 26 जुलाई को यूट्यूब के माध्यम से एक धर्म सूचक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कई आपत्तिजनक पंक्तियां भी थीं. गाने में कुछ ऐसे बोल भी थे जिससे सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ने की संभावना जताई जा रही थी. मामले में पुलिस ने आपत्तिजनक गाना गाने वाले सिंगर को गिरफ्तार किया है.

कुमारखंड थाना अंतर्गत यदुआपट्टी, वार्ड नंबर 6 का रहने वाला है अब्दुल

इस संबंध में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद टीम गठित कर जांच की गई तो पता चला कि कुमारखंड थाना अंतर्गत यदुआपट्टी, वार्ड नंबर 6 का रहने वाला अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला गाना गाकर उसे यूट्यूब चैनल पर अपलोड करता है. इसी के द्वारा इस आपत्तिजनक गाने को गाकर यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. जानकारी मिली की वह दिल्ली में रहकर स्वयं गाना गाकर गाने की रिकॉर्डिंग करता है तथा उसे यूट्यूब पर अपलोड करता है.

सोशल साइट की लगातार की जा रही है निगरानी

एसपी ने बताया कि टीम इस यूट्यूबर की खोज में दिल्ली पहुंची तो वह पटना रवाना हो गया था. जिसके बाद टीम दिल्ली से पीछा करते हुए पटना पहुंची और आरोपी सिंगर अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला को राजेंद्र नगर स्टेशन के पास से धर दबोचा. एसपी ने बताया कि मधेपुरा पुलिस के द्वारा सोशल साइट की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वीडियो पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अश्लील और जातिसूचक गाना बनाने-बजाने और सुनने पर है रोक

किसी भी भाषा में अश्लील और जातिसूचक गाना बनाने-बजाने और सुनने वालों के लिए बिहार सरकार ने पहले ही सख्त आदेश निर्गत कर रखी है. सरकार के सख्त आदेश के बाद सार्वजनिक वाहनों में तो “भरतार करे मालिस”, “राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया” और देवरा ढोढ़ी चटना बा” जैसे अश्लील गाने बजने बंद हो चुके हैं, लेकिन सोशल साइट पर आपत्तिजनक शब्द वाले गाने खूब सुनने को मिल रहे हैं. सरकार की ओर से साथ ही जातिसूचक गानों पर रोक लगा दिये गये हैं. आदेश में कहा गया है कि ऐसे गाने बजाने वालों कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय की ओर से एक आदेश फरवरी में ही जारी किया गया. इसमें सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को जाति सूचक और अश्लील गानों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के SP से कह रखा है कि अश्लील एवं विद्वेष फैलाने वाले गानों पर कार्रवाई करें.

इन गानों से समाज में अशांति फैलने की संभावना

विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी जिला पदाधिकारी और एसएसपी/एसपी को एक लेटर भेजा गया. इसमें कहा गया कि गायकों द्वारा अपने भोजपुरी गानों में अश्लील, द्विअर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द का प्रयोग किया जा रहा है. ऐसे गायक अपने गानों में किसी जाति का महिमामंडन करते हैं, तो किसी जाति को नीचा दिखाते हैं. इस तरह के गानों से समाज में अशांति फैलने की संभावना रहती है.

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

9 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

11 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

15 घंटे ago