Bihar

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा; ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौ’त, 4 माह पूर्व हुई थी युवक की शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेपुरा गांव के पास बाइक और बोलेरो के बीच हुई सीधी टक्कर में ससुराल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। युवक की शादी 4 माह पूर्व ही हुई थी। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुआ गांव के गोपालदास के पुत्र विक्रम कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि विक्रम बाइक मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार शाम वह बाइक से अपने ससुराल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव जा रहा था। इसी दौरान एनएच-28 ढेपुरा गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हल्ला होने पर जुटे लोगो ने उसे दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

परिवार के लोगों ने बताया कि विक्रम की शादी मात्र 4 माह पूर्व हुई थी। वह शादी के बाद पहली बार पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना की सूचना के बाद मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। क्योंकि घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

57 सेकंड ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

22 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

36 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

53 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 घंटा ago