Bihar

बिहार में PFI का मुख्य सरगना को NIA और पटना ATS ने दबोचा, जानिए खतरनाक याकूब खान के बारे में

बिहार में पीएफआई मॉड्यूल का सबसे खतरनाक वांटेड आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी का नाम याकूब खान उर्फ सुल्तान उर्फ उस्मान है। ये पीएफआई का मास्टर ट्रेनर था। इसे NIA और पटना ATS ने एक जॉइंट ऑपरेशन कर दबोचा है। इसी का मोतिहारी के चकिया गांधी मैदान में ट्रेनिंग देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके चकिया इलाके से ही दबोचा गया है। मोहम्मद याकूब को पीएफआई का मास्टर ट्रेनर इसीलिए कहा जाता है क्योंकि याकूब के जिम्मे ही भटके लोगों को ट्रेनिंग देने का जिम्मा था। इसकी काफी दिनों से तलाश थी।

पीएफआई का मास्टर ट्रेनर याकूब गिरफ्तार

याकूब की गिरफ्तारी में एनआईए की टीम के साथ पटना एटीएस ने भी अहम भूमिका निभाई। अब PFI सरगना रेयाज मारूफ की तलाश की जा रही है। रेयाज मारूफ की तलाश में ATS और NIA की टीमों ने कई जगहों पर रेड डाली है। फिलहाल रेयाज मारूफ की तलाश जारी है। NIA और ATS की टीम ने मदद के लिए चकिया थाने की पुलिस टीम को भी साथ में रखा है।

याकूब ऐसे आया सुर्खियों में

याकूब की गिरफ्तारी की पुष्टि पटना एटीएस ने कर दी है। पटना के फुलवारी टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद चकिया के रहने वाले याकूब का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता दिखाई दे रहा था। याकूब की तलाश एनआईए, एटीएस, सहित कई जांच एजेंसियां कर रही थीं। लेकिन हर बार वह चकमा देने में कामयाब हो जाता था। लेकिन इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया।

नेपाल से अयोध्या का रहे शालिग्राम पर किया था विवादित बयान

बता दें कि यूपी के अयोध्या में बने राम मंदिर के लिए नेपाल से जा रहे शालिग्राम का उसने वीडियो बना कर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद याकूब की तलाश और तेज हो गई थी, लेकिन वह हमेशा पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो जा रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago