पटना जू में आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने ब्लैक पैंथर को दर्शकों के दीदार के लिए बाहर निकाला। इस दौरान तेजप्रताप साइकिल चलाकर पहुंचे। वह सबसे पहले ब्लैक पैंथर के पिंजरे के पास गए और उसके पिंजरे का पर्दा हटाया। ब्लैक पैंथर पटना जू में पहली बार आया है। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि वो जल्द ही वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से कैमूर तक साइकिल यात्रा करेंगे। तेज प्रताप ने बच्चों के साथ मिलकर तस्वीरें भी खिंचवाई।
इस ब्लैक पैंथर का नाम बघीरा रखा गया है। तेज प्रताप ने पिछले महीने ही इसका नामकरण किया था। इसे वन्य प्राणी अदला-बदली कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी जू से पटना जू लाया गया था। अब तक यह जानवर क्वारंटाइन था। बाघ दिवस के मौके पर तेज प्रताप टाइगर केज में भी गए और बाघों के स्वास्थ्य के बारे में जाएजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने टाइगर ब्रोशर का भी विमोचन किया इसमें पटना जू में टाइगर के अब तक के इतिहास और संख्या के बारे में जानकारी दी गई है।
इस कार्यक्रम में तेजप्रताप यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कैमूर में बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व बनेगा। यह 1500 स्क्वायर किलोमीटर में होगा, जो वाल्मीकि नगर टाइगर रिज़र्व से भी बड़ा होगा। उन्होंने ये भी बताया अररिया के रानीगंज में जल्द ही एक ज़ू का निर्माण होगा, जो की बिहार का दूसरा जू होगा। इसके लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसपर मुहर लगते ही जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पटना जू नंबर वन पर है।
इस दौरान मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि वह जल्द ही वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से कैमूर तक साइकिल यात्रा करने का काम करेंगे। वह पर्यावरण को बचाने के सन्देश देते हुए, सभी से साइकिल चलाकर अपने काम पर जाने की सलाह देते हैं। उन्होंने पटना ज़ू के डायरेक्टर सत्यजीत कुमार को आदेश दिया है कि, जिस तरह से टाइगर ब्रोशर जारी किया गया है, उसी तरह से अन्य जानवरों का भी ब्रोशर जारी की जाए, ताकि दर्शकों को जानवरों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…