Bihar

पटना में शिल्पा शेट्टी ने जताई लिट्टी-चोखा खाने की इच्छा, जब सत्तू भी पीने की मिली सलाह तो जानें क्या बोलीं..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बॉलीवुड की अदाकारा शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को पटना पहुंचीं. अनीसाबाद में शुक्रवार को कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की एक झलक पाने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी, उद्घाटन के दौरान जैसे वह आम लोगों से रूबरू हुई, हजारों की संख्या में मौजूद फैन्स ने तालियों से उनका स्वागत किया. उन्होंने वहां लोगों से सबसे पहले भोजपुरी में संवाद किया.

शिल्पा शेट्टी की भोजपुरी ने लूटी महफिल

शिल्पा शेट्टी ने मंच पर जब लोगों से जब पूछा- ‘का हाल बा और कैसन बानी रहुआ लोग’ तो इसके जवाब में लोगों ने भी भोजपुरी में इसका जवाब दिया. उन्होंने आगे कहा कि वे पहले भी पटना आ चुकी है और लंबे अंतराल के बाद उनका आना हुआ है. जैसे भारत के नक्शे में बिहार इसके दिल के पास है, ठीक उसी तरह बिहार उनके दिल के काफी करीब है. बिहार के लोगों की उन्होंने काफी तारीफ की.

लिट्टी-चोखा और मगही पान खाने की जताई इच्छा

शिल्पा शेट्टी ने जाने से पहले लोकप्रिय बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा और मगही पान का स्वाद चख कर जाने की बात की. वहीं, वहां मौजूद लोगों ने उनसे सत्तू भी पीने की सलाह दी, जिस पर उन्होंने इसे अगली बार पीने का वादा किया.

न्यू शोरूम का उद्घाटन

बालीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कंपनी के इस ब्रांड न्यू शोरूम का उद्घाटन किया. इस शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के उत्कृष्ट आभूषण डिजाइनों की एक विस्तृत रेंज पेश की गयी है और यहां ग्राहकों को विश्वस्तरीय माहौल में खरीदारी का शानदार अनुभव मिलता है. कंपनी अपनी विकास यात्रा को तेजी से आगे बढ़ाने और अपने ग्राहकों तक आसानी से पहुंचने के लिए इस क्षेत्र में अपने ब्रांड फुटप्रिंट और अपने कामकाज का लगातार विस्तार कर रही है. बिहार में कल्याण ज्वेलर्स का यह तीसरा शोरूम है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago