Bihar

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, एक लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

बिहार के नवादा जिले में निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। आरोपी दारोगा केस से नाम हटाने के एवज में एक महिला से घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घूसखोर दारोगा नवादा नगर थाना में तैनात है और थाने के पीछे रिश्वत के पैसे ले रहा था। दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। निगरानी की इस कार्रवाई के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, नवादा सदर थाना क्षेत्र के नवीन नगर की रहने वाली ममता कुमारी नगर थाना में दर्ज केस से अपने माता-पिता और दो भाइयों का नाम हटाने की गुहार पुलिस से लगा रही थी। केस से नाम हटाने के लिए नवादा नगर थाना में तैनात दारोगा लाल बाबू यादव उससे पैसों की मांग कर रहा था। दारोगा बिना पैसों के काम करने को तैयार नहीं थी। बार बार पैसों का दबाव बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत निगरानी से की।

दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी ने जांच में मामले को सही पाया और टीम का गठन कर आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। सोमवार की सुबह जब आरोपी दारोगा थाने के पीछे महिला से रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

2 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

3 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

10 घंटे ago