Bihar

NDA में शामिल हुए चिराग पासवान, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- ‘मैं उनका एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं’

18 जुलाई को NDA की बैठक से पहले जेपी नड्डा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि चिराग पासवान NDA में शामिल हो गए हैं। इसको लेकर खबरे तो पहले से आ रही थीं लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, चिराग पासवान से दिल्ली में मुलाकात हुई। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया है। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं।

अमित शाह चिराग से बोले ‘ऑल इज वेल’

इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एनडीए की बैठक होनी है। पासवान को एनडीए की बैठक में शामिल होने का न्योता मिला था। चिराग पासवान ने एनडीए मीटिंग से पहले अमित शाह से मिलकर अपनी बातें रखीं। अमित शाह ने इस बैठक के बाद चिराग से कहा ‘ऑल इज वेल’

“आपकी पार्टी NDA की अहम साथी”

आपको बता दें कि 18 जुलाई को नई दिल्ली के होटल अशोक में शाम 5 बजे ये बैठक होनी है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बैठक में शामिल होने के लिए चिराग पासवान को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें उन्होंने लोजपा (आर) को एनडीए का अहम साथी बताया है। बैठक में चिराग पासवान के साथ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को भी बुलाया गया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के चिराग को लिखे गए इस पत्र में कहा गया, “आपकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) NDA की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं।”

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

2 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

11 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

13 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

13 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

22 घंटे ago