Bihar

एनडीए में शामिल दलों के नाम में फर्जीवाड़ा, नीतीश की जेडीयू का बड़ा आरोप

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देजनर बीते दिनों दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में फर्जी दलों के शामिल होने का आरोप लगा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बीजेपी पर ये आरोप लगाए हैं। जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने दावा किया एनडीए की बैठक में बीजेपी ने फर्जी दलों को भी शामिल कर उसे एनडीए का घटक बता दिया।

जेडीयू ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है तो बीजेपी फर्जी दलों को भी एनडीए में शामिल करा रही है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन 38 पार्टियों की बात कर रहे हैं वे पूरी तरह फर्जी हैं। केरल कांग्रेस (थॉमस) का विलय पहले ही 2021 में केरल कांग्रेस (जोसेफ) में हो चुका है, जबकि बीजेपी केरल कांग्रेस (थॉमस) को एनडीए का घटक दल बता रही है। ये कैसा फर्जीवाड़ा है?

उन्होंने आगे कहा कि जन स्वराज पार्टी का नाम भी एनडीए की बैठक में घटक दलों में शामिल था तो ऐसे में ये कौन सा दल है इसका खुलासा बीजेपी को करना चाहिए। जेडीयू ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के हवाले से इन सवालों का जवाब बीजेपी से मांगा है।

बता दें कि 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता इसमें शामिल हुए। बिहार से RLJD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, HAM सुप्रीमो जीतनराम मांझी, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान और रालोजपा चीफ पशुपति पारस ने हिस्सा लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

43 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

49 मिनट ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago