Bihar

बिहार: नकली बाल लगाकर दूसरी शादी रचाने पहुंचा था दूल्हा, पोल खुलते ही लड़की वालों ने कर दी जमकर पिटाई

बिहार के गया में एक शख्स अपनी बारात लेकर दूसरी शादी रचाने पहुंच गया. जब लोगों को पता चला कि उसकी ये दूसरी शादी हो रही है तो लोग भड़क गए. इसी बीच ये भी पता चला कि दूल्हे के सिर पर बाल नहीं है बल्कि वो नकली बिग लगाकर शादी में पहुंचा है. दूसरे शादी रचाने से लोग गुस्से से भरे बैठे थे. लोगों ने उसे पीटना शुरू किया.

दूसरी शादी रचाने पहुंचा तो खुली पोल :

बिहार के गया में गंजे दूल्हे की धुनाई कर दी गई. वह नकली बाल लगाकर दूसरी शादी रचाने को पहुंचा था. ऐन वक्त पर उसकी पोल खुल गई और फिर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. यह मामला गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गांव का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार इकबाल नगर का रहने वाला युवक गंजा था. उसने नकली बालों की बीग लगाई और फिर उसी के सहारे उसने अपनी शादी लगवा लिया. पहली पत्नी के रहते हुए भी वह दूसरी शादी रचाने सेहरा बांध कर मंडप में पहुंच गया था.

गंजे दूल्हे की हुई फजीहत :

दूल्हे के सेहरे में रहे गंजे युवक की जमकर फजीहत हो गई. उसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. बल्कि लोग उसके सिर पर लगी बिग को भी उखाड़ने लगे. इस स्थिति के बीच युवक गिरा रहा था और बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांग रहा था. हालांकि गुस्से में रहे लोग उसे बख्शने के मूड में नहीं थे, लेकिन कुछ लोग बीच-बचाव कर रहे थे. लोगों को गुस्सा इस बात को लेकर भी था, कि पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने को पहुंच गया था.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल :

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक शादी रचाने पहुंचा है, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी पोल खुल गई. लोगों ने यह जान लिया कि वह दूसरी शादी रचाने को पहुंच गया है. दूसरी शादी के नाम पर ही लोग भड़क गए. उसकी पिटाई तब और होने लगी जब लोगों को मौके पर यह भी पता चल गया कि वह गंजा है और उसने बिग लगा रखी है.

‘दूसरा गांव होता तो कुछ और हो जाता’:

कुछ लोग यह भी कर रहे थे कि दूसरे गांव में रहते तो कुछ और हो जाता. हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को निपटाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

4 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago