Bihar

बिहार: रेलवे ट्रैक पर चल रहा था पूरा परिवार, ट्रेन आई तो किऊल नदी में गिरने से महिला की गयी जान

किऊल नदी के ऊपर बने रेलवे ट्रैक को पैदल पार करना एक महिला को महंगा पड़ गया. किऊल जंक्शन एवं लखीसराय जंक्शन के बीच इस पुल से पार कर रहे एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया. पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ ट्रैक पर चल रहा था. अचानक सामने से ट्रेन आ गयी और महिला इसकी चपेट में पड़ गयी. महिला नदी में गिर गयी और उसकी मौत हो गयी.

किऊल नदी में गिरी महिला

किऊल जंक्शन एवं लखीसराय जंक्शन के बीच किऊल नदी के ऊपर बने रेलवे ट्रैक को पैदल पार करना शनिवार को एक महिला को महंगा पड़ा. पति व बच्चे संग किऊल से रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल लखीसराय आ रही महिला अचानक ट्रैक पर ट्रेन के आने से हादसे की शिकार हो नदी में गिर गयी. हालांकि महिला के पति व बच्चे ने पुल पर बने पैदल पथ पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली. महिला के पुल से नीचे गिरने के बाद अफरातफरी की स्थिति हो गयी.

अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेल पुलिस समेत शहीद द्वार स्थित ट्रैफिक पुलिस को दी. ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाला. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए फौरन उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान सूर्यगढ़ा प्रखंड के पवई गांव निवासी दिवेश कुमार की 33 वर्षीया पत्नी पूजा सिंह के रूप में हुई.

मजबूरन रेलवे ट्रैक से जा रहे लोग

बता दें कि 28 जून से लगातार हो रही बारिश के कारण किऊल एवं लखीसराय को जोड़नेवाली अस्थायी सड़क के ध्वस्त हो जाने के कारण लोगों को मजबूरन रेलवे ट्रैक से होकर आवागमन करना पड़ रहा है. इसकी कीमत मौत के रूप में चुकानी भी पड़ रही है. सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद पूजा सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

अस्थायी रास्ता हो चुका है ध्वस्त

इधर, रेल पुलिस ट्रैक पर आने-जाने वाले लोगों पर सख्ती के साथ रोक लगाने में पूरी तरह असफल दिख रही है. इस पुल से गुजरनेवाले यात्रियों को दोनों साइड दिये गये संकीर्ण रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो जाता है. बीच नदी से चलने के लिए बना अस्थायी रास्ता किऊल नदी में पानी आ जाने से ध्वस्त हो चुका है. ऐसे में जान जोखिम में डालकर लोग ट्रैक पार कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago