लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधिया तेज हो गई है। बीजेपी ने भी चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को भाजपा ने न्यौता भेजा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिट्ठी लिख कर एनडीए की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। जिस पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होने कहा है कि पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद इस मामले पर अतिंम फैसला लिया जाएगा।
चिराग पासवान ने कहा कि हम पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे। हमने समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी का समर्थन किया है, लेकिन एनडीए की बैठक में जाना है या नहीं, इस पर अंतिम फैसला पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।
चिराग पासवान को लिखी गई चिट्ठा में जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) को एनडीए का अहम साथी बताया है। और एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी कहा हैं।
चिराग के अलावा जेपी नड्डा ने HAM के संरक्षक जीतन राम मांझी को भी बुलावा भेजा है। और पत्र में लिखा है कि उन्होंने पत्र में लिखा कि आपकी पार्टी एनडीए की अहम साथी है। इसलिए 18 जुलाई को होने वाली बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। वहीं दूसरी तरफ 18 जुलाई को विपक्षी एकता की बैठक बेंगलुरू में होनी है। जिसमें 15 से ज्यादा दल शामिल होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…