Bihar

बिहार में Momos चैलेंज ने ली युवक की जान! 150 मोमोज खाने के कुछ देर बाद बेहोश होकर गिरा; अस्‍पताल में मौत

बिहार के गोपालगंज में मोमोज खाने की जीत-हार की बाजी में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी, जिले के थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ गुरुवार की देर शाम सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर गया था, जहां दोस्तों से शर्त लगाकर उसने 150 मोमोज खा लिए।

मोमोज खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया।

मोबाइल शॉप चलाता था युवक

जानकारी के अनुसार, थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विशुन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पासवान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर मोबाइल दुकान चलाता था और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।

इस दौरान उसके कुछ दोस्त विपिन कुमार पासवान के पास पहुंचे तथा मोमोज खाने को लेकर शर्त लगा दी। दोस्तों के साथ युवक मोमोज के ठेले के पास पहुंच कर एक-एक कर 150 मोमोज खा लिये। मोमोज खाने के बाद अन्य दोस्त चले गए। मोमोज खाने के बाद विपिन कुमार पासवान भी अपनी दुकान पर चला गया, जहां कुछ देर के बाद वह बेहोश होकर गिर गया।

पिता ने जहर देकर हत्‍या की आशंका जता

विपिन कुमार पासवान को बेहोश देखकर स्वजन इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत की हो गई। घटना के बाद पिता ने जहर देकर हत्या करने की आशंका भी जाहिर की है।

उधर, युवक की मौत के बाद ग्रामीण शव को लेकर सिवान जिले के बड़हरिया पहुंच गए, लेकिन सिवान जिले के बड़हरिया थाने की पुलिस ने मामला गोपालगंज का बता उसे थावे भेज दिया, जिसके बाद थावे थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

19 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

1 घंटा ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

2 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

12 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

13 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

13 घंटे ago