Bihar

सिमांचल और मिथिलांचल के बीच तैयार होगा शॉर्टकट रूट, नागराबस्ती-हकीमाबाद समेत तीन नए पुलों के निर्माण को हरी झंडी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

नीतीश सरकार ने बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए तीन नए पुलों के निर्माण को हरी झंडी दी गई है। ऐसे तो ये छोटे-छोटे पुल हैं, लेकिन शहरों से होकर दोनों क्षेत्रों को जोड़ने में बेहद महत्वपूर्ण होंगे। इसमें दरभंगा में दो, जबकि समस्तीपुर में एक पुल का निर्माण होगा। पथ निर्माण विभाग ने इनके निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। कंस्ट्रक्शन की जिम्मेदारी पुल निर्माण निगम को सौंपी गई है। इस पर 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये तीनों पुल साल 2025 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

दरअसल, इस समय मिथिलांचल और सीमांचल के बीच कई रोड बने हुए हैं। राजधानी पटना से भी बड़ी संख्या में लोग वाया दरभंगा और समस्तीपुर होकर सीमांचल, कोसी जाते हैं। इन शहरों होकर गुजरने वालों के लिए ये तीनों पुल बेहद मददगार होंगे। इनके बन जाने से बड़े इलाके में जाम की समस्या भी खत्म होगी।

पहला पुल : नागराबस्ती और हकीमाबाद के बीच

पहला पुल समस्तीपुर में वारिसनगर प्रखंड के नागराबस्ती और समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद के राजघाट में बूढ़ी गंडक नदी पर बनेगा। यह 334 मीटर लंबा पुल होगा। इसके निर्माण पर 41 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका निर्माण दो सालों में किया जाना प्रस्तावित है।

दूसरा पुल: हाटी-पिपरापथ के बीच

दूसरा पुल दरभंगा में हाटी-पिपरापथ के बीच बनेगा, जो 93 मीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर 13.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

तीसरा पुल: बहेड़ा-कल्याणपुर पथ के बीच

तीसरा पुल भी दरभंगा में बनेगा। इसे बहेड़ा-कल्याणपुर रोड के बीच तैयार किया जाएगा और यह 56 मीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण 15 महीने में पूरा किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago