पटना में मेट्रो डिपो के काम में लगे क्रेन ने एक महिला का कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपने मां की मौत का दृश्य देखते ही उसके 4 साल के बेटे ने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना सिटी के बाइपास को जाम कर हंगामा किया। लोगों ने क्रेन के शीशे तोड़ दिए और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है।
हंगामे की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना, बाइपास थाना, राम कृष्णा नगर थाना सहित कई थानों की पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए NMCH भेज दिया गया।
NH-30 के पास मेट्रो का काम चल रहा
अगमकुआं थाना क्षेत्र के NH-30 के पास मेट्रो का काम चल रहा है। उसी इलाके में सड़क किनारे बहुत सारे लोग झुग्गी झोपड़ी लगा कर अपना जीवन बसर करते हैं। रविवार को क्रेन डिपो के काम के लिए जैसे ही आगे बढ़ा, वैसे ही एक महिला उसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का 4 साल का बेटा झोपड़ी में सो रहा था। अपनी मां को मृत पड़ा देख वह सदमे में आ गया। थोड़ी देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
हार्ट अटैक से हुई बच्चे की मौत
बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद बेटे की हार्ट अटैक से मौत हुई है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना बाइपास सड़क को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…