Bihar

बेंगलुरु की बैठक पर बोले नीतीश कुमार, मलमास मेले की वजह से जल्दी लौटा,नाराजगी की बात मीडिया की उपज

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में शामिल नहीं होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई दी है. राजगीर मलमास मेले के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि मीडिया में गलत बात चल रही है. बेंगलुरू में विपक्षी दलों की मीटिंग में हमारी सारी बात मान ली गई थी. हमलोगों को लौटना था इसलिए पहले ही चले आये. उन्होंने कहा कि मुझे राजगीर आना था इसलिए वहां से थोड़ी जल्दी में निकल आये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बेंगलुरु बैठक पूरी तरह सफल रही. नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है.

नाराजगी वाली बात मीडिया की उपज

राजगीर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कल बहुत इंपॉर्टेंट मीटिंग थी. मीटिंग में हमलोगों ने सारी बात कह दिये हैं. इसलिए हम वहां से चले आये. ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमको देर हो रहा था, तो हम चले आए. हमको राजगीर आना था, इसलिए हम चले आए. उन्होंने मीटिंग के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में शामिल नहीं पर नाराजगी की खबर को मीडिया की उपज बताया. कहा कि मीडिया पर उधर के लोगों ने कब्जा जमा लिया है. मीडिया पर तो ऐसा ना नियंत्रण कर लिया है कि हमारा थोड़ा बहुत छाप देंगे. उधर से अंड बंड आएगा वही छापेंगे. अगले साल के चुनाव तक या इसी साल चुनाव करा देंगे, तब तक आपको(मीडिया) इधर-उधर करना होगा. लेकिन चुनाव के बाद आप लोग(मीडिया) स्वतंत्रता से काम करेगा.

हमलोग जिसको निकाल दिये, वो उसके साथ बैठक कर रहे हैं

संयोजक नहीं बनाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से किये जा रहे तंज पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी बात पर क्या कहें, वो बैठक में थे. उनको रोज कुछ बोलना है. हमें कोई पद की इच्छा नहीं है. हम पहले ही बोल चुके हैं. हम सबको एकजुट करने में लगे हैं. यह काम अच्छी तरह से हो रहा है. कल एनडीए की हुई बैठक पर नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए जब बना था अटल जी के समय तो बैठकें होती थी. हम कई बैठकों में शामिल हुए हैं. ये लोग एनडीए की बैठक कहां किया करते थे. अब हम लोग बैठक कर रहे हैं तो ये लोग भी बैठक बुला लिय. बताइये किसको किसको बैठक में बुला रहे हैं. हम लोग जिसको निकाल दिये, जो इधर का बात उधर कर रहा था, वो लोग उसे शामिल किये हैं. उनके साथ कौन-कौन है आप लोग ही देख लीजिए.

सबकुछ सबकी सहमति से हुआ

गठबंधन के नाम को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है. सबकुछ सबकी सहमति से हुआ है. हम लोगों ने अपनी बात रखी. हमारी सारी बातें मान ली गयी. जो नाम तय हुआ है वो सबकी सहमति से तय हुआ है. मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही जा रही थी कि विपक्षी गठबंधन के नाम लेकर सीएम नीतीश कुमार ने ‘भारत’ से संबंधित नाम रखने का सुझाव दिया था, लेकिन बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ होगा. सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन भी कर दिया.

मुंबई की बैठक में तय होना है संयोजक

इससे पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि I.N.D.I.A के संयोजक का ऐलान मुंबई के बैठक में होगा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार क्यों नाराज़ होंगे. ये सब मीडिया की उपज है. नीतीश कुमार खुद इस मुहिम शुरू करने वाले हैं तो फिर नाराज होने की बात कहां से आती है. उल्टा हमलोगों से भाजपा के लोग डरे हुए हैं इसलिए इस तरह का अफवाह फैला रहे हैं. मोदी का एक पुराना वीडियो मैंने देखा जिसमे वो बोल रहे हैं वोट फ़ोर इंडिया तो अब भी वो इंडिया के लिए वोट माँगे और मैदान छोड़कर चले जाये. वहीं, नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की चर्चा को लेकर ललन सिंह ने साफ कर दिया है कि अभी इस मामले को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. अब अगली बैठक जब मुंबई में होगी तब इन बातों पर चर्चा होगी. फिलहाल इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, जो भी होगा सब चीज़ सबके सामने आ जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

56 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago