Bihar

लालू यादव का बड़ा बयान: महाराष्ट्र के बाद नरेंद्र मोदी की नजर बिहार पर लेकिन नीतीश और हम सफल नहीं होने देंगे

महाराष्ट्र में एनसीपी में टूट पर बिहार में सियासी वार-पलटवार शुरू हो गया है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने कहा है कि प्रधानमंत्री का जो विरोध करेंगे, उनका यही हश्र होगा। दूसरी ओर महागठबंधन के नेताओं ने पलटवार किया कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा। वह जनता के भरोसे नहीं, बल्कि जोड़-तोड़ के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है। इस बीच सोमवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है।

लालू ने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी चारों तरफ डाका डाल रहे हैं। लालू ने कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब नरेंद्र मोदी की नजर बिहार पर है लेकिन नीतीश कुमार और हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पर लिखी गई पुस्तक ‘अंतरंग दोस्तों की नजर में नीतीश कुमार’ के विमोचन के मौके पर लालू यादव ने ये बातें कहीं।

लालू यादव ने शरद पवार का साथ देते हुए कहा कि वो एक मजबूत नेता हैं और उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शरद पवार के साथ जो भी हुआ है, हम उसका बदला ले कर रहेंगे। उन्हाेंने कहा कि आरक्षण पर नरेंद्र मोदी ख़तरा पैदा कर रहे हैं। पीएम भ्रष्टाचार की बात करते हैं, उनसे ज़्यादा भ्रष्टाचार कौन करता है। लालू ने पीएम पर अडानी को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया। लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी नफरत फैला रहे हैं। देश भर में भाई-भाई में नफ़रत फैलाने का काम हो रहा है। हम इसका मुक़ाबला करेंगे, हम मिलकर भारत की रक्षा करेंगे।

भाजपा को जनता की ताकत पर भरोसा नहीं ललन सिंह

वहीं महाराष्ट्र में एनसीपी की टूट को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यही खेल होता है। वह जनता की ताकत पर भरोसा नहीं करती है। जोड़-तोड़ पर विश्वास करती है। पर जनता की ताकत पर सब दिन उनको झटका लगेगा। इस सवाल पर कि क्या बिहार में भी भाजपा इस तरह की कोशिश करेगी, ललन सिंह ने कहा कि बहुत कोशिश कर चुके हैं। भाजपा को सबदिन झटका ही लगेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

5 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

9 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

14 घंटे ago