Categories: BiharNEWS

के के पाठक का अब नया फरमान जारी, इन कॉलेजों की मान्यता रद्द होगी, 80 हजार हेडमास्टरों के लिए भी नया निर्देश…

बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनो सबसे ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि अपर मुख्य सचिव का पदभार संभालते ही कड़क माने जाने वाले IAS केके पाठक रोजाना कोई न कोई आदेश जारी कर रहे हैं जो चर्चा का बिषय बन रही है और लापरवाही एवं मनमाने तरीके से काम करने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों एवं संस्थानों की मुश्किलें बढा रही हैं.

शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी बनाने, क्लास रूपम से शिक्षकों के लिए लगी कुर्सी हटाने,स्कूलों के नियमित निरीक्षण के बाद अब विश्वविद्यालय से जुड़े संबद्ध डिग्री कॉलेजों के लिए नया निर्देश जारी किया है.इसके मुताबिक पढाई नहीं करवाने वाले सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी.इन कॉलेजों को सिर्फ परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर अनुदान नहीं दिया जाएगा,बल्कि छात्रों के लिए रोजाना क्लास भी लेना होगा जो कॉलेज ऐसा नहीं करेंगे..उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी.

स आदेश का पालन कराने की जिम्मेवारी राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को दी है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कुलपतियों के साथ हुई बैठक में केके पाठक ने कहा कि जिस कॉलेज को महज कागजों पर चलाया जा रहा है, उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।सम्बद्ध और अल्पसंख्यक कॉलेज में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी मांगी है. केके पाठक ने कुलपतियों से कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों का अटेंडेंस सीट दोपहर तीन बजे तक शिक्षा विभाग को भेजने की व्यवस्था करें.। अटेंडेंस सीट उपलब्ध नहीं किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.इन्हें सिर्फ रिजल्ट के आधार पर अऩुदान नहीं दिया जाय़ेगा बल्कि छात्रों के लिए पढाई का भी इंतजाम करना होगा.

केके पाठक के इस आदेश से राज्य के 227 सम्बद्ध कॉलेजों में हड़कंप मचा हुआ है.इन कॉलेजों में आमतौर पर ऐसे छात्रा-छात्राओं का नामांकन रहता है जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बड़े शहरों में रहतें हैं और स्नातक की डिग्री के लिए यहां नामांकन करवातें हैं.ऐसे कॉलेजो में ये छात्र-छात्रा नामांकन,परीक्षा और रिजल्ट के समय ही जाते हैं.कुछेक छात्र-छात्रा पढाई के लिए कॉलेज जातें हैं पर रोजाना पढाई इक्के दुक्के कॉलेजों में ही होती है.केके पाठक के आदेश से संस्थान के साथ ही उन छात्रा-छात्राओं की भी मुश्किलें बढ़ेगी,क्योंकि अब उन्हें क्लास मे आने के लिए दवाब दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

4 मिनट ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

18 मिनट ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

34 मिनट ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

37 मिनट ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

1 घंटा ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

2 घंटे ago